फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मंढियाई के पास मिला लापता युवक का शव

Wed, 19 Jul 2023 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। गंगनहर के सरधना पुल के पास नहाते समय डूबे युवक का मंगलवार की देर शाम शव मिल गया। पीएसी के गोताखोर की मदद से पुलिस लगातार युवक की तालाश में जुटी थी। गंगनहर में मंढियाई के पास बहते आए शव को देख परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को शोएब पुत्र सुलेमान निवासी मोहल्ला आजादनगर दोस्तों के साथ सरधना गंगनहर पुल के पास नहाने के लिए गया था। नहर में नहाते समय पानी के तेज बहाव के साथ वह बह गया। साथी युवकों ने घटना की जानकारी पुलिस व परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की काफी तालाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका था। मंगलवार को भी दिनभर पीएसी के गोताखोरों ने गंगनहर में सर्च अभियान चलाया। देर शाम मंढियाई के सामने गंगनहर में युवक का बहता हुआ शव मिल गया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के शव को सुपुदर्गी में ले लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी का कहना है नहर में डूबे युवक का शव गंगनहर से बरामद हो गया। परिजन अपनी सहमति से बिना पोस्टमार्टम के शव को ले गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें