फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में नहीं बरामद हुआ रूपक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं मिली रूपक की लाश, ईट भट्टे में तो नहीं जला दिया
विज्ञापन

- 25 जून से लापता है फाजलपुर का रूपक
मेरठ। रूपक की लाश को दूसरे दिन भी कंकरखेड़ा थाना पुलिस बरामद नहीं कर पाई। पीड़ित परिवार में आरोपियों के प्रति गुस्सा है। पुलिस का दावा है कि शुक्रवार को दिनभर शव की तलाश में कांबिंग की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। लोगों में चर्चा है कि कहीं रूपक के शव को ईंट भट्टे में तो नहीं फेंक दिया।
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के फाजलपुर निवासी रूपक 25 जून से लापता था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शक के आधार पर रूपक के दोस्त सागर और एक युवक को पकड़ लिया था। दोनों से पूछताछ में पता चला कि रूपक की 25 जून को रोहटा के जटोला गांव के ईंट भट्टे के पास ले जाकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना का मुख्य आरोपी विशाल है, जो कि जटोला गांव का निवासी है। मुख्य आरोपी विशाल फरार है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए दोनों आरोपियों की निशानदेही पर शुक्रवार को भी जटोला गांव के पास ईंट भट्टे और आसपास के इलाके में रूपक का शव तलाशा गया, परंतु शव नहीं मिला। लोग अंदेशा जता रहे हैं कि कहीं आरोपियों ने हत्या करने के बाद शव ईंट भट्टे में तो नहीं फेंक दिया। दोनों आरोपी बार-बार अलग-अलग बातें बता रहे हैं। आरोपी विशाल, रूपक की बहन से छेड़खानी करता था, जिसका रूपक ने विरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दौराला पंकज सिंह का कहना है कि रूपक के शव की तलाश की जा रही है। शुक्रवार को दिनभर पुलिस रोहटा के जंगल में तलाश करती रही। शनिवार को फिर कांबिंग की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें