फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीमेंट गोदाम के बाहर मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया, जांच शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह रोहटा निवासी भूषण (38) का शव बागपत रोड पर सीमेंट गोदाम के बाहर पड़ा मिला। शव को देखकर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि रोहटा निवासी भूषण मजदूरी करता था। वह कुछ दिनों से बागपत रोड स्थित सीमेंट गोदाम में काम कर रहा था। वह नशे का आदी था। मंगलवार सुबह लोगों ने गोदाम के बाहर उसका शव पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। गोदाम पर काम करने वाले अन्य कर्मचारी मौके पर आ गए। उन्होंने उसकी पहचान भूषण के रूप में की। पुलिस ने उसके परिजनों से मामले को लेकर संपर्क किया। सीओ ब्रह्मपुरी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। बुधवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें