फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खरदौनी में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लावड़। खरदौनी गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह सड़क किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। शव से तेज दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को झाड़ियों से बाहर निकलवाकर जांच-पड़ताल की। प्रारंभिक जांच में युवक की हत्या कर शव यहां लाकर फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।
बृहस्पतिवार को सड़क किनारे झाड़ियों से तेज बदबू आ रही थी, जिस पर ग्रामीणों ने अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों की सूचना पर लावड़ पुलिस मौके पर पहुंची और पास जाकर देखा तो झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा था। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास काफी दूरी तक तलाशी ली, लेकिन ऐसा कोई दस्तावेज या अन्य साक्ष्य नहीं मिला, जिससे मृतक की पहचान हो सके।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष प्रतीत हो रही है। शव तीन से चार दिन पुराना होने के कारण काफी हद तक सड़ चुका था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी भेज दिया है। घटनास्थल से कोई ऐसा सुराग नहीं मिला है जिससे यह स्पष्ट हो सके कि हत्या कहां की गई और शव यहां किस माध्यम से लाकर फेंका गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की तीन से चार दिन पुरानी फुटेज खंगाल रही है। साथ ही मृतक की शिनाख्त के लिए उसका फोटो आसपास के सभी थानों और पड़ोसी जिलों की पुलिस को भेजा गया है। गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान कराया जा रहा है।
विज्ञापन

सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया दूसरी जगह हत्या कर शव को यहां फेंके जाने का प्रतीत हो रहा है। मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें