मिलक गांव के जंगल में मिला युवक का शव
सरधना। दबथुवा निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। युवक का शव मिलक गांव के जंगल में पड़ा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे।
थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक ने बताया कि गंगनहर के निकट मिलक गांवके जंगल में सोमवार सुबह एक अज्ञात शव पड़ा होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर शिनाख्त करने की कोशिश की। पता नहीं चलने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी होने लगी। तभी जानकारी हुई की दबथुवा निवासी 32 वर्षीय अमित पुत्र सेंसरपाल रविवार दोपहर से लापता है। मौके पर पहुंचे लोगों को पुलिस ने मिले शव का फोटो दिखाया। जिस पर परिजनों ने शव अमित का होने की पुष्टि की। परिजनों की माने तो अमित शराब का आदी था। वह यहां कैसे पहुंचा उन्हें जानकारी नहीं है। पुलिस के मुताबिक शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।