फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटेरना पुल के नजदीक गंगनहर में डूबे वृद्ध का पांचवें दिन मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अटेरना पुल के नजदीक गंगनहर में डूबे वृद्ध का पांचवें दिन मिला शव
विज्ञापन

सरधना। पांच दिन पूर्व अटेरना पुल के नजदीक गंगनहर में डूूबे वृद्ध का शव शनिवार सुबह सरधना गंगनहर पुल के निकट पानी में मिला। परिजन व पीएसी के गोताखोर गंगनहर में डूबे वृद्ध की तलाश में जुटे थे।
विज्ञापन

अटेरना गांव निवासी इंदर (65) पुत्र समय सिंह की पांच दिन पूर्व गंगनहर में डूब गया था। परिजनों ने थाने में इत्तेफाकिया हादसे की तहरीर दी थी, जिसमें बताया था कि शौच के लिए गया इंद्र पैर फिसलने से नहर में डूब गया। परिजन व पुलिस तभी से गंगनहर में वृद्ध की तलाश कर रहे थे। वहीं, दो दिन पूर्व पीएसी के तैराक बोट लेकर गंगनहर में वृद्ध की तलाश में जुट गए थे। शनिवार सुबह वृद्ध का शव अटेरना गंगनहर पुल के निकट पानी में मिला। परिजनों ने शव को पानी से बाहर निकलवाया। उन्होंने पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया और शव का पंचायतनामा भरवाकर अपने साथ ले गए। जिसके बाद श्मशान में अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

सीओ आरपी शाही का कहना है कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद परिजन शव अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें