फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बकाया गन्ना भुगतान न होने पर डीसीओ को लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा की सरकारी आश्वासन संबंधी समिति ने पुलिस-प्रशासन सहित विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। समिति के सभापति डॉ. अजय कुमार ने जिला गन्ना अधिकारी बृजेश कुमार और जिला पूर्ति निरीक्षक विनय कुमार को जमकर फटकार लगाई। सभापति बोले, बकाया गन्ना भुगतान कीजिए। सरकारी विभाग में लंबित मामलों को तुरंत निपटाएं।
विज्ञापन

समिति द्वारा बैठक में कृषि, प्रदूषण, आपदा, आवास एवं शहरी नियोजन, गृह, कारागार, सतर्कता, न्याय, राजस्व, बेसिक शिक्षा, चीनी एवं गन्ना विकास, खाद्य एवं रसद, पर्यावरण, सिंचाई, ऊर्जा, वन, भूतत्व एवं खनिकर्म, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, माध्यमिक शिक्षा, खेल कूद एवं युवा कल्याण, नगर विकास आदि के लंबित आश्वासन संबंधी प्रकरण की बिंदुवार समीक्षा की गई। सभापति ने कहा कि समस्त विभाग के अधिकारी जनहित समस्या को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करें तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजना से पात्र व्यक्ति को लाभान्वित करें।
उन्होंने कहा कि विभागीय स्तर पर लंबित आश्वासन के संबंध में विभागीय जांच रिपोर्ट समिति को समय से उपलब्ध कराएं। गन्ना भुगतान, किसानों को मुआवजा, कृषि विभाग की योजना से किसानों को लाभान्वित किए जाने आदि प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए हैं। सभापति बोले, किसान हमारा अन्नदाता है, उसकी समस्या हमारी प्राथमिकता में है। अधिकारी कृषि और किसान से संबंधित जो भी प्रकरण हैं, प्राथमिकता पर कार्यवाही करें। डीएम डॉ. वीके सिंह ने सभापति को आश्वस्त करते हुए कहा कि समिति ने जो भी सुझाव/निर्देश दिये हैं। प्राथमिकता पर अनुपालन तथा लंबित आश्वासनों का शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित कराया जायेगा।
विज्ञापन

समिति द्वारा प्यारे लाल शर्मा जिला चिकित्सालय का निरीक्षण भी किया गया। उन्होंने वहां इमरजेंसी वार्ड, महिला वार्ड और आईसीयू का निरीक्षण किया। मरीजों से वार्ता कर अधिकारी को निर्देश दिए कि इलाज में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर सदस्य राजीव गुम्बर, सदस्या केतकी सिंह, एसएसपी विपिन ताडा, सीडीओ नूपुर गोयल, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, डीएफओ राजेश कुमार, एडीएम प्रशासन बलराम सिंह, एडीएम वित्त सूर्यकांत त्रिपाठी, सीएमओ डाॅ. अशोक कटारिया, अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार, पीडीडीआरडीए सुनील कुमार सिंह, डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव, बीएसए आशा चौधरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें