फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डीसीसी ने मेरठ सिम्बस को 51 रन से हराया

Sun, 21 Jun 2026 06:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। डीपीएस क्रिकेट एकेडमी में चल रही गेमरन कारपोरेट प्रीमियर लीग में रविवार को डीसीसी क्रिकेट क्लब और मेरठ सिम्बस की टीम के बीच मैच हुआ। इसमें डीसीसी की टीम ने मेरठ सिम्बस को 51 रन से हराया।
विज्ञापन

डीसीसी क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 316 रन बनाए। तपन चौधरी ने 37 गेंदों में शानदार 100 रन की पारी खेली। शिवम मित्तल ने 64 रन का योगदान दिया। मेरठ सिम्बस के गेंदबाज आकाश ने 3 और केवल ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ सिम्बस की टीम ने 25 ओवर में 8 विकेट पर 256 रन बनाए। टीम की ओर से दुष्यंत ने 83 और आकाश ने 56 रन का योगदान दिया। डीसीसी क्रिकेट क्लब के गेंदबाज राजू ने शुरुआत में तीन विकेट लेकर बल्लेबाजी लाइनअप की कमर तोड़ दी। रिंकू ने भी दो विकेट लेकर उनका साथ दिया। तपन चौधरी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर दिनेश कुमार, दीपक, प्रभास राजू, रशीद, आकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें