फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डीसीसी क्रिकेट क्लब ने टीचर्स इलेवन को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। पूठा स्थित एसडीके क्रिकेट मैदान में चल रहे हिम्मत सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को डीसीसी क्रिकेट क्लब और टीचर्स इलेवन की टीम के बीच मैच हुआ। इसमें डीसीसी की टीम ने 142 रन से बड़ी जीत प्राप्त की।
विज्ञापन

डीसीसी ने पहले बल्लेबाजी करते 25 ओवर में 4 विकेट खोकर 230 रन बनाए। जय प्रजापति ने 52 रन व निहाल ने 42 और हितेश ने 38 रन की पारी खेली। टीचर्स इलेवन के गेंदबाज हर्ष और विनोद ने 1-1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीचर्स इलेवन की टीम 88 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से अभासा ने 21 व रोबिन ने 16 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में डीसीसी की ओर से रोहित ने 3, अरहंत ने 2, राजू ने 1 विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच रोहित को चुना गया। इस मौके पर दीपक, कोच प्रभास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें