फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डीसीसी क्रिकेट क्लब ने मेरठ मेवरिक्स को पांच विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
डीपीएस क्रिकेट एकेडमी में खेला गया मैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। डीपीएस क्रिकेट एकेडमी में चल रहे गेमरन कारपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को डीसीसी क्रिकेट क्लब और मेरठ मेवरिक्स की टीम के बीच मैच हुआ। इसमें डीसीसी की टीम ने 5 विकेट से जीत प्राप्त की।
मेरठ मेवरिक्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाए। इसमें अंकुल ने 59, सिद्धार्थ ने 46 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में डीसीसी की ओर से प्रभास राजू ने दो, मदन ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसीसी क्लब की टीम ने 21.3 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए और पांच विकेट से जीत प्राप्त की। टीम की ओर से दानिश राजा ने 88, पीयूष ने 36, शिवम ने 36 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में मेरठ मेवरिक्स की ओर से विशु ने दो और सिद्धार्थ ने दो विकेट लिए। इस मौके पर दीपक शेरवाल, प्रभास राजू, रशीद, आकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें