फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डीसीसी क्रिकेट क्लब ने मेरठ मलियाना सुपरस्टार को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। पूठा स्थित एसडीके क्रिकेट मैदान पर चल रहे प्रथम हिम्मत सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को डीसीसी क्रिकेट क्लब और मलियाना सुपरस्टार के बीच मैच हुआ। इसमें डीसीसी की टीम ने 42 रन से जीत प्राप्त की। डीसीसी ने पहले बल्लेबाजी करते 25 ओवर में 185 रन बनाए। इसमें गुरु दत्त ने 40 रन व जय ने 34, शशांक ने 33 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में मलियाना सुपरस्टार के विनीत ने दो और इशांत ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मलियाना सुपरस्टार की टीम 143 रन ही बना पाई। टीम की ओर से विनीत ने 30 रन और नदीम ने 22 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में डीसीसी की ओर से रोहित ने दो, मदन ने दो विकेट लिए। शशांक दीप को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर दिनेश कुमार, दीपक शेरवाल, प्रभास राजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें