फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डीसीसी क्रिकेट एकेडमी ने मेरठ इलेवन को 55 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। घाट रोड स्थित पंचवटी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे हिम्मत सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को डीसीसी क्रिकेट क्लब और मेरठ कुशल इलेवन की टीम के बीच मैच हुआ। इसमें डीसीसी की टीम ने 55 रन से मैच जीता।
विज्ञापन

डीसीसी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते 23.5 ओवर में 218 रन बनाए। इसमें शशांक दीप ने 72 गेंदों पर 143 रन की पारी खेली। रिंकू पाल ने 33 रन की पारी खेली। कुशल इलेवन के गेंदबाज आकाश व आशू शाक्य ने 3-3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुशल इलेवन की टीम 163 रन ही बना पाई। इसमें कुशल इलेवन के बल्लेबाज परमिंदर ने 44 रन और अनुज ने 42 रन बनाए। गेंदबाजी में डीसीसी की टीम से मदन ने 5 और राजू व शिवम ने 2-2 विकेट लिए। शशांक दीप को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस अवसर पर आशुतोष, अनमोल, आकाश, टीम कोच प्रभास राजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें