फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ मार्ग पर दिनभर रही जाम की स्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ मार्ग पर दिनभर रही जाम की स्थिति
विज्ञापन

जानीखुर्द। कांवड मार्ग पर शुक्रवार को दिनभर जाम की स्थिति रही। किसानों के हंगामे को लेकर मेरठ-दिल्ली मार्ग पर लगे जाम के बाद पुलिस ने दिल्ली आने-जाने वाले वाहनों को कांवड़ मार्ग से निकाला। वहीं, जानी गंगनहर पुल पर दिनभर पुलिस जाम खुलने में लगी रही।
विज्ञापन

किसानों के दिल्ली में आंदोलन को लेकर शुक्रवार को मेरठ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर जाम लगाया। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने हरिद्वार से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को दौराला से कांवड़ मार्ग की और मोड़ दिया। वहीं, हरिद्वार और मेरठ की ओर आने वाले वाहनों को मुरादनगर से कांवड़ मार्ग की ओर मोड़ दिया। जिसके चलते दो लाइन वाले कांवड़ मार्ग पर पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। शाम तक मार्ग पर वाहन रेंगते हुए चलते रहे। वहीं, जानी में गंगनहर पुल चौराहे पर दिनभर जाम की स्थिति रही। मौके पर मौजूद ट्रैफिक और जानी पुलिस जाम को खुलवाती रही। लेकिन थोड़ी ही देर बाद मार्ग पर ज्यादा वाहन होने के चलते जाम पर फिर लग जाता। शाम तक कांवड़ मार्ग पर यातायात की स्थिति सामान्य हो पाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें