फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दाऊद अंसारी ने जीता नॉर्थ इंडिया चैंपियनशिप का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। कस्बा निवासी दाऊद अंसारी ने नॉर्थ इंडिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर सरधना पहुंचने पर युवाओं और जिम के साथियों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

हाल ही में दिल्ली में जीके फिटनेस द्वारा आयोजित मिस्टर एंड मिस नॉर्थ इंडिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में बॉडी बिल्डरों ने प्रतिभाग किया। सरधना के दाऊद अंसारी भी प्रतियोगिता में शामिल हुए। दाऊद ने 75 से 80 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लेते हुए अन्य प्रतिभागियों को पीछे छोड़कर स्वर्ण पदक अपने नाम करते हुए चैंपियनशिप का खिताब जीता। प्रतियोगिता के आयोजकों की ओर से उन्हें मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस सफलता से क्षेत्र के युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को सरधना स्थित अपने जिम पहुंचने पर दाऊद अंसारी का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें