फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दौराला टाइगर्स ने फ्यूचर प्लस लायंस को हराया

Tue, 30 Sep 2025 09:02 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। मोदीपुरम प्रीमियर लीग का चौथा मुकाबला मंगलवार को नीलकंठ कॉलेज के मैदान पर दौराला टाइगर्स और फ्यूचर प्लस लायंस के बीच खेला गया। बारिश के कारण मैच 15-15 ओवर खेला गया, जिसमें दौराला टाइगर्स ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

चेयरमैन अहमद अली, वंश चौधरी ने बताया कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दौराला टाइगर्स की टीम ने 15 ओवर में 5 विकेट खोकर 158 रन बनाए। टीम की ओर से सुखविंदर ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 82 रनों की पारी खेली। अमरदीप शर्मा ने 27 रनों का योगदान दिया। फ्यूचर प्लस लायंस की ओर से अक्षय धवन ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्यूचर प्लस लायंस की टीम 15 ओवर में 8 विकेट खोकर 129 रन ही बना सकी। दौराला टाइगर्स ने 29 रनों से यह मैच जीता। टीम की ओर से कप्तान यश सिरोही ने 41 रन, यश पंडित ने 36 रन बनाए। अतिथि सचिन लोईया ने विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान सूरत सिंह, मनिंदर विहान, रजी खान, सम्राट किरण, शुभनिश वर्मा, भूपेंद्र अहलावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें