फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: युवती की तलाश की मांग के लिए थाने पर धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
जानी थाने में धरना प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता फोटो संवाद
विज्ञापन
जानीखुर्द। जानी थाने पर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने घर से गायब चल रही एक युवती की तलाश की मांग को लेकर तीन घंटा धरना-प्रदर्शन किया। सीओ सरधना के 24 घंटे में युवती की तलाश करने के आश्वासन पर धरना-प्रदर्शन समाप्त किया गया।
विज्ञापन

शामली जिले के एक गांव की युवती हाल में जानी थाना क्षेत्र के गाॅडविन कॉलोनी में अपने ताऊ के यहां रह रही थी। 10 दिन पूर्व युवती अचानक लापता हो गई। इसकी गुमशुदगी जानी थाने में दर्ज करवाई गई थी। मंगलवार को भाकियू अराजनैतिक के युवा जिलाध्यक्ष आकाश सिरोही के नेतृत्व में ग्रामीण जानी थाने पहुंचे। उन्होंने युवती की तलाश की मांग को लेकर जानी थाने पर धरना-प्रदर्शन किया। करीब तीन घंटे चले धरना प्रदर्शन के बाद मौके पर सीओ सरधना आशुतोष कुमार पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि युवती को 24 घंटे में तलाश कर लिया जाएगा। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन समाप्त किया।
धरना-प्रदर्शन में गठवाला खाप के तांबेदार बाबा श्याम सिंह मलिक, विशेष प्रधान, शामली जिलाध्यक्ष चौधरी कालेंद्र मालिक, ज्ञानेंद्र चौधरी, वीरपाल, सोहीत चौधरी, विशाल राणा, बिट्टू, शोभित, भगत सिंह, मोहित संधू, इशू सिरोही, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें