मेरठ के दौराला में पुलिस ने चेकिंग के दौरान मंगलवार को दिल्ली-देहरादून हाईवे पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार एक युवक को दो लाख 34 हजार रुपये की नगदी के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने युवक से बरामद की गई नगदी मजिस्ट्रेट को सौंप दी। पुलिस युवक से नगदी को लेकर पूछताछ कर रही है।
दौराला थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौड़ ने बताया कि हाईवे स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान टीम ने बाइक सवार युवक को रोक लिया। युवक के पास एक बैग था। पुलिस ने बैग की तलाशी ली तो बैग से दो लाख 34 हजार रुपये की नगदी बरामद हुई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम राजीव निवासी कस्बा दौराला बताया। पुलिस युवक से नगदी को लेकर पूछताछ कर रही है।
यह भी पढ़ें: Meerut: डिप्टी CM की अमर उजाला से खास बातचीत, अखिलेश को लेकर कह दी तीखी बात