फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिविर में पैरासेलिंग प्रशिक्षण में बेटियां छू रहीं आसमान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ एनसीसी ग्रुप मुख्यालय की ओर से मिलिट्री फार्म क्षेत्र में चल रहे दस दिवसीय शिविर में एनसीसी कैडेट्स को पहली बार पैरासेलिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें लड़कियों को भी पैरासेलिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रतिदिन 55 कैडेट्स प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन

मेरठ एनसीसी ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर नवीन राठी की निगरानी और 82 यूपी एनसीसी बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल नवीन पाराशर की अगुवाई में छह से 15 नवंबर तक एनसीसी कैडेट्स का प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। लेफ्टिनेंट विक्रम सिंह ने बताया कि शिविर में मेरठ ग्रुप मुख्यालय के अंतर्गत आने वाले मेरठ, सरधना, मवाना, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर की 11 एनसीसी बटालियनों के एनसीसी कैडेट्स को शामिल किया गया है। प्रत्येक बटालियन से 20-20 कैडेट्स चयनित किए गए हैं। इसमें 30 लड़के और 25 लड़कियां शामिल की गई है। पैरासेलिंग का प्रशिक्षण देने का उद्देश्य एनसीसी कैडेट्स में साहस और नेतृत्व क्षमता को विकसित करना है। गणतंत्र दिवस से पहले यह पैरासेलिंग प्रशिक्षण बहुत महत्वपूर्ण है। शिविर में एनसीसी अधिकारी एएनओ दीपा त्यागी का भी सहयोग है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें