20 को डाउनलोड करा दिया एप
कांधला की इति जैन कहती हैं कोरोना संक्रमण में आरोग्य सेतु एप बेहद कारगर साबित हो रहा है। इस एप के जरिए बहुत से छिपे कोरोना पॉजिटिव लोगों का पता लगाया जा सकता है। उसने यह एप डाउनलोड किया है। अब तक 20 से ज्यादा लोगों को एप डाउनलोड करा चुकी है।
आरोग्य एप से मात खाएगा कोरोना
थानाभवन की एनएसएस वालियंटर मानसी कहती हैं कि आरोग्य एप जैसी तकनीकों के माध्यम से योग ध्यान और आयुर्वेद की जीवन शैली से कोरोना वायरस को मात दे सकते हैं। जरूरी है कि ये एप हर किसी के मोबाइल में हो। वो खुद 27 लोगों को प्रेरित कर चुकी है।
60 लोगों को मोटिवेट कर चुकी सौभाग्या
शामली निवासी बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा सौभाग्या कहती हैं कि कोरोना संक्रमण के दौर में आयुष और मानव संसाधन विकास मंत्रालय के आई गॉट दीक्षा प्लेटफार्म, आरोग्य सेतु एप, और आयुष कवच एप इसका उदाहरण है। वह अब तक 60 से ज्यादा लोगों को मोटिवेट कर चुकी है।
लॉकडाउन के समय में विवि स्तर पर तकनीक का इस्तेमाल कर प्रदेश में करीब 12 हजार से अधिक कोरोना योद्धा बनाए जा चुके हैं, जिन्हें ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया जो अब अपने गांव-कस्बों में ही लोगों को इस संक्रमण से बचाने को जागरुकता फैला रहे हैं। -डॉ. अजय बाबू शर्मा, स्टेट कॉर्डिनेटर रासेयो कार्यक्रम