फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मरीजों में अब तक जारी आंकड़ेबाजी, मेरठ स्वास्थ्य विभाग और शासन के आंकड़ों में फर्क

Thu, 16 Jul 2020 08:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
coronavirus meerut - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ जिले में कोरोना मरीजों को लेकर चल रही आंकड़ेबाजी का खेल लगातार जारी है। बुधवार तक शासन और स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में 15 लोगों की मौत और 24 मरीजों का फर्क चल रहा था। शासन के आंकड़ों में 93 मौत हैं और मेरठ में 78 बताई जा रही हैं। ऐसे ही शासन 1661 मरीज बता रहा है, जबकि मेरठ स्वास्थ्य विभाग 1637 मरीज।

विज्ञापन


शासन 1074 मरीज स्वस्थ होना दिखा रहा है तो स्वस्थ्य विभाग 1107। एक्टिव मरीज शासन के हिसाब से 494 हैं, जबकि स्वस्थ्य विभाग के हिसाब से 452 मरीज। यह फर्क तब है, जबकि शासन और स्वास्थ्य विभाग कई बार अपने अपने आंकड़े संशोधित कर चुके हैं।

सीएमओ डॉ. राजकुमार का कहना है कि जब मरीज मिलता है तो उसकी जानकारी पोर्टल पर अपलोड की जाती है। शासन के आंकड़ों में उसे दर्ज कर लिया जाता है, लेकिन विभाग की पड़ताल में कई मरीज दूसरे जिलों के मिलते हैं। इसके बाद आंकड़ों में संशोधन किया जाता है। कई बार यह संशोधन पोर्टल पर नहीं हो पाता। ऑडिट के बाद सब सही हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें