फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जिले में 20.35 लाख मतदाताओं का डाटा फीड, 6.63 लाख नहीं मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में मतदाताओं के गणना प्रपत्र डिजिटाइजेशन का कार्य शुक्रवार रात 12:00 बजे समाप्त हो गया। जनपद में 20.35 लाख मतदाताओं का डाटा फीड किया गया। जबकि 6.63 लाख मतदाता नहीं मिले। कैंट और दक्षिण विधानसभा में सबसे ज्यादा मतदाताओं के वोट कटे हैं। जिला प्रशासन ने शनिवार सुबह 2758 बीएलओ को बूथ पर बुलाया है। अब फॉर्म-6 भरवाकर नए मतदाता बनाने की प्रक्रिया तेज की जाएगी।
विज्ञापन

जनपद में कुल 26,99,820 मतदाता हैं। जिला उप निर्वाचन अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात गणना प्रपत्र डिजिटाइजेशन करने वाली निर्वाचन आयोग की वेबसाइट समय के अनुसार बंद हो गई। इसमें कैंट में 35, दक्षिण में 30, शहर में 28, सिवालखास में 19, सरधना में 21, हस्तिनापुर में 18 और किठौर विधानसभा में 17 प्रतिशत मतदाता नहीं मिले हैं। मुख्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चार नवंबर 2025 से मतदाता से गणना प्रपत्र भरवाकर उनको बीएलओ द्वारा डिजिटाइजेशन कराने का कार्य चल रहा है। गणना प्रपत्र का पूरा डाटा ऑनलाइन फीड कर दिया गया है।
एएसडीडी (अनुउपस्थित, शिफ्टेड, मृत्यु और डुप्लीकेट मतदाता) के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश दो बार सत्यापन कराया गया। इसके बावजूद जिले की सातों विधानसभा से 6.63 लाख मतदाता नहीं मिले हैं। बताया गया कि 75 प्रतिशत मतदाता के गणना प्रपत्र का डाटा फीड कर दिया गया है। एएसडीडी के सत्यापन में गणना प्रपत्र के फाॅर्म में जो भी वर्तनी (स्पेलिंग) की अशुद्धियां मिली हैं, उनको भी ठीक किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा कुल मतदाता नहीं मिले मतदाता
सिवालखास 344881 65527
सरधना 367626 77201
हस्तिनापुर 352146 63386
किठौर 370179 62930
कैंट 437635 153172
शहर 316961 88749
दक्षिण 509991 152997
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें