फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल मनाया जाएगा दश लक्षण पर्व, वर्चुअल एप्स के जरिये श्रद्धालु घर पर ही पाएंगे मंदिर जैसी बहार

Sun, 23 Aug 2020 02:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री 1008 शान्तिनाथ दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर असोड़ा हाउस में इस वर्ष दसलक्षण पर्व डिजिटल तरह से मनाया जाएगा। वर्चुअल एप्स के द्वारा श्रद्धालु अपने घर को ही मंदिर बनाकर पूजा, आरती, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्त्रस्म में शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन


धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्त्रस्मों में स्वाध्याय कार्यक्रम वीर युविका संघ कि तान्या, संपदा संस्कृति शिल्पी अनन्या और मुस्कान द्वारा होगा। वहीं प्रश्नोत्तरी एवं चारित्रधरले कार्यक्त्रस्म कपिल जैन द्वारा होगा। प्रतियोगिताएं सुभाष जैन, विपिन जैन, संजय जैन के सानिध्य में होगी। सांस्कृतिक कार्यक्त्रस्म महिला संयोजिका आभा, सोनिया संपन्न कराएंगी।

दशलक्षण पर्व का महत्व
जैन धर्म की मान्यता के अनुसार यह पर्व सचेत करने आते हैं। जिससे जगत की प्रवत्ति से निवर्त होकर मनुष्य स्वयं का अवलोकन कर सके। यह महा मंगलमय पर्व है जो पाप से छुड़ाकर मोक्ष की ओर अग्रसर होने का अवसर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये होंगे आयोजन
23 अगस्त से 1 सितंबर तक मंदिर के धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्त्रस्म ऑनलाइन होंगे।
रोजाना शाम साढ़े सात बजे आरती एवं स्वाध्याय जूम एप पर दिखाए जाएंगे।
23 अगस्त को उत्तम क्षमा पर शाम 7:40 बजे धार्मिक अंताक्षरी एवं चित्र पहचानो प्रतियोगिता होगी।
24 अगस्त को उत्तम मार्दव में शाम 7:40 बजे दीप जलाओ आरती सविता जैन के द्वारा होगी।
25 अगस्त को उत्तम आर्जव में 7:40 बजे बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस एवं भक्ति नृत्य प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें