25 नवंबर को अयोध्या में होने वाली राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद की धर्मसभा पर दारुल उलूम के मोहतमिम (वीसी) मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी ने कहा कि वहां से जिस तरह की डराने वाली खबरें सामने आ रही हैं उसको देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारें अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी के साथ निभाएं।
शनिवार को अमर उजाला से बात करते हुए मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी ने कहा कि 25 नवंबर को अयोध्या में जमा होने वाली भीड़ के ताल्लुक से बेहद डराने वाली खबरें सामने आ रही हैं। अल्पसंख्यक विशेषकर मुसलमान खौफ और दहशत के माहौल में है। इसी डर की वजह से कुछ लोगों के वहां से चले जाने की खबरें भी हैं।