फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: खाकी की फजीहत कराने वाला दरोगा छुट्टी पर, सीओ बोले-लौटते ही बयान लेंगे

Tue, 16 Jun 2020 12:41 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

- मृतकों पर एफआईआर के मामले में अब तक कार्रवाई नहीं
- सीओ बोले, लौटते ही बयान लेंगे, एसएसपी ने कहा- कार्रवाई होगी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लाॅकडाउन के दौरान सहारनपुर के बड़गांव में  दो पक्षों के बीच जमीन के विवाद में एक पक्ष के दो मृतकों पर ही एफआईआर दर्ज कर खाकी की फजीहत कराने वाले दरोगा छुट्टी पर चले गए हैं। शुरूआती जांच के बाद सीओ स्पष्टीकरण और बयान लेने के लिए इंतजार कर रहे हैं। वहीं, एसएसपी का कहना है कि मामला संज्ञान में है और इसमें कार्रवाई जरूर होगी।

विज्ञापन


दरअसल, गांव टपरी में वर्ष 1996 से बूलचंद और हरदेवा पक्ष के बीच जमीन का विवाद चला आ रहा है। लॉकडाउन के दौरान पिछले माह ही दोनों पक्षों में विवाद और मारपीट होने पर हल्के के दरोगा जयप्रकाश भास्कर ने एक पक्ष के सतीश, विजयपाल, मिलाप, ओमपाल, देवी सिंह सहित पांच लोगों पर आईपीसी की धारा 188 सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।

विज्ञापन

इस मामले में सतीश और मिलाप की ओर से एसएसपी से शिकायत की गई थी। इसमें बताया गया कि मामले में देवी सिंह और ओमपाल को भी नामजद कर दिया गया। इनकी कई साल पहले ही मौत हो चुकी है। यह स्थिति सामने आने के बाद एसएसपी की ओर से सीओ देवबंद को जांच सौंपी गई।

बयान देने से बच रहे दरोगा
इस मामले में जांच और कार्रवाई के बारे में पूछने पर सीओ देवबंद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि बयान के लिए दरोगा को बुलाया गया था। मगर अभी बयान देने नहीं आए हैं। छुट्टी से लौटने पर स्पष्टीकरण सहित बयान लिया जाएगा।

मामला संज्ञान में है, कार्रवाई होगी
एसएसपी दिनेश कुमार का कहना है कि यह प्रकरण उनके संज्ञान में आया है। संबंधित थाना प्रभारी और दरोगा की जांच सीओ देवबंद कर रहे हैं। इस मामले में जरूर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें