फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में दरोगा के बेटे की दबंगई, सिपाही से हाथापाई, मोबाइल छीना

Wed, 24 Jul 2019 12:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के मेरठ में हापुड़ अड्डा चौराहे पर बाइक सवार दो युवक सिपाही से हाथापाई कर उसका मोबाइल फोन छीनकर ले गए। नौचंदी पुलिस ने पीछा कर दोनों को दबोच लिया। बाद में सिफारिशों के चलते दोनों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार यूपी पुलिस में सिपाही गांव मुबारिकपुर एटा निवासी कमलकांत पुत्र सर्वेश कुमार थाना फ्रेंड्स कालोनी इटावा में तैनात है। दो दिन पहले ही उसकी मेरठ में कांवड़ यात्रा में ड्यूटी लगी है। 

मंगलवार को कमलकांत हापुड़ अड्डा तांगा स्टैंड पर तैनात था। इस दौरान वहां बाइक से पहुंचे दो युवकों ने सिपाही से हापुड़ जाने के लिए रुपये मांगे। सिपाही ने मना करते हुए दोनों से पूछताछ शुरू करनी शुरू की तो आरोप है कि एक युवक ने खुद को दरोगा का बेटा बताकर सिपाही से गालीगलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही ने मोबाइल से उसकी वीडियो बनानी शुरू की तो युवक ने सिपाही का मोबाइल छीना और हाथापाई कर साथी के साथ वहां से भाग निकला। लेकिन दोनों को कुछ ही दूरी पर दबोच लिया गया। 

पुलिस दोनों को नौचंदी थाने लेकर पहुंची तो दरोगा के परिजनों ने वहां पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया। सुबह से शाम तक थाने में दबाव बनाने का प्रयास चलता रहा। इंस्पेक्टर नौचंदी के अनुसार सिपाही ने दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी थी। लेकिन कुछ देर बाद ही वापस ले ली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें