मेरठ में सोमवार सुबह एक दरोगा की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। वह अलीगढ़ जिले के रहने वाले थे। दरोगा की मौत से महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार 59 वर्षीय सुखबीर सिंह निवासी हसनपुर-छर्रा-दादों, अलीगढ़ की अचानकर दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। वह मेरठ के लिसाड़ी गेट की पिल्लोखड़ी चौकी पर तैनात थे।
सोमवार को वह चौकी स्थित अपने आवास पर ही थे कि उन्हें सुबह के समय सीने में दर्द की शिकायत हुई। हालत बिगड़ने पर चौकी पुलिस दरोगा को उपचार के लिए मेडिकल लेकर पहुंची जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया गया कि मृतक दरोगा के परिवार में पत्नी व दो बेटे हैं। वहीं दरोगा की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन मेरठ के लिए निकल गए। पुलिस ने मृतके के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मेरठ पहुंचने पर शव को उन्हें सौंप दिया जाएगा।