मुजफ्फरनगर में सुपारी किलर रोहित को पुलिस अभिरक्षा से भगाने के दौरान बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में घायल मिर्जापुर जनपद में तैनात उप निरीक्षक दुर्ग विजय सिंह की दिल्ली एम्स में मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। एसएसपी अभिषेक यादव ने उप निरीक्षक की मृत्यु की पुष्टि की है।
पिछले मंगलवार 2 जुलाई को मिर्जापुर पुलिस मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव जोहरा निवासी सुपारी किलर रोहित को मुजफ्फरनगर कोर्ट में पेश करने आई थी। कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस उसे वापस मिर्जापुर ले जा रही थी।