फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा को थप्पड़ जड़ने वाले पार्षद का होटल सील, एसएसपी के रुख से बढ़ी भाजपाई खेमे में बेचैनी

Tue, 23 Oct 2018 01:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कंकरखेड़ा बाईपास स्थित होटल ब्लैक पेपर में शुक्रवार को हुए बखेड़े में होटल मालिक भाजपा पार्षद मनीष पंवार के जेल जाने के बाद उसके दोनों साले पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। पूरे प्रकरण में सीओ दौराला पंकज सिंह और कंकरखेड़ा पुलिस ने होटल में पहुंचकर जांच पड़ताल की। वहीं आज सुबह पार्षद के होटल को सील कर दिया गया। 

विज्ञापन


सीओ दौराला पंकज सिंह का कहना है कि बाईपास स्थित होटल में सील क्राइम प्रोटेक्शन के तहत लगाई गई है। जब तक किसी भी भवन की पूरी तरीके से जांच नहीं हो जाती उस एरिया को कॉर्डन दिया जाता है। जिससे उसमें कोई बाहरी व्यक्ति नहीं जा सके और न ही जांच प्रभावित हो।

संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने इसका विरोध जताते हुए कहा कि एक तरफ पुलिस प्रशासन समझौते की बात कर रहा है। दूसरी तरफ यह कार्रवाई उसकी सोच को दर्शाती है। होटल सील होने के बाद से व्यापार संघ में आक्रोश है। वहीं इस मामले में आर पार की लड़ाई और गुरूवार को मेरठ बंद को एलान किया गया है। 
विज्ञापन


भाजपा पार्षद द्वारा दरोगा पिटाई प्रकरण में भाजपाइयों ने स्थानीय स्तर पर रणनीति तैयार कर ली है। इस प्रकरण में राजनीति से बचने के लिए भाजपा जहां कदम पीछे खींचते हुए अपने स्तर पर काम करेगी तो संयुक्त व्यापार संघ को आगे रखते हुए आक्रामक रणनीति तैयार की है। 

संयुक्त व्यापार संघ ने बुधवार तक मांग पूरी न होने पर गुरूवार को मेरठ बंद का एलान किया है। वहीं, सोमवार को इस मामले में भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने भी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडे को रिपोर्ट भेजी है। जिसमें पुलिस पर पूरी तरह पक्षपातपूर्ण एकतरफा कार्रवाई की बात कही है।
 

Trending Videos

मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
दरोगा पिटाई प्रकरण भाजपा के न निगलते और न ही उगलते बन रहा है। पूरे मामले पर यदि भाजपा आक्रामक होती है तो विपक्षी दल उसे घेर सकते हैं। वहीं, पार्षद को गंभीर धाराओं में जेल भेजे जाने के बाद स्थानीय कार्यकर्ता आक्रोशित हैं, जिसे लेकर संगठन के नेता परेशान हैं। ऐसे में भाजपा ने अलग रणनीति तैयार की है। सूत्रों के अनुसार संयुक्त व्यापार संघ की कमान पूरी तरह भाजपाइयों के ही हाथ है। मामला चूंकि भाजपा पार्षद के साथ-साथ व्यवसायी से भी जुड़ा है तो व्यापार संघ को इस मामले में आक्रामक तेवर अपनाने की पूरी छूट दी गयी है। पिछले दो साल में यह पहली बार हुआ है कि संयुक्त व्यापार संघ के दोनों धड़े किसी मामले पर एकजुट हैं। 

इस प्रकरण को लेकर रविवार को भाजपाइयों और संयुक्त व्यापार संघ के प्रतिनिधि मंडलों ने अलग-अलग एसएसपी से मुलाकात की थी। जिसमें भाजपाई जहां एसएसपी से बात करने में संयत रहे तो संयुक्त व्यापार संघ ने तेवर दिखाए। हालांकि, एसएसपी ने उनकी बात को सुनकर कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया। जिससे भाजपाई खेमे में बेचैनी ज्यादा बढ़ गयी। 

फिर बनी गोपनीय रणनीति
एसएसपी से मुलाकात के बाद भाजपा नेतृत्व ने संयुक्त व्यापार संघ पदाधिकारियों के साथ गोपनीय रणनीति तैयार की। इसके बाद संघ पूरी तरह सक्रिय हो गया है। संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने बताया कि उन्होंने बुधवार तक का समय एसएसपी को दिया है। यदि दरोगा और महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हुआ और होटल मालिक के ऊपर लगी डकैती व छेड़छाड़ की धाराएं नहीं हटायी गईं तो बृहस्पतिवार को मेरठ बंद के साथ आंदोलन शुरू होगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए बाजारों में संपर्क शुरू हो चुका है। एसएसपी ने उनसे कुछ साक्ष्य मांगे थे, जो मंगलवार को उन्हें उपलब्ध करा दिए जाएंगे। 
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं में निराशा, आक्रोश
भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने बताया कि सोमवार को इस प्रकरण को लेकर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडे ने फोन कर मामले की जानकारी ली। जिसमें उन्हें स्पष्ट बता दिया गया कि एसएसपी के निर्देश पर पुलिस पूरी तरह एकतरफा कार्रवाई कर रही है।

अभी तक भी पार्षद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। एक ही मामले में दरोगा और उनके साथ मौजूद महिला की अलग-अलग तहरीरों पर दो मुकदमे पार्षद के खिलाफ दर्ज कर जेल भेज दिया गया। जिससे स्थानीय कार्यकर्ताओं में भारी निराशा के बीच आक्रोश बढ़ रहा है।

मुकेश सिंघल ने बताया कि उन्होंने पार्षद के खिलाफ दर्ज एफआईआर, पार्षद की तहरीर आदि के साथ अन्य प्रपत्र प्रदेश अध्यक्ष को ई-मेल कर दिए हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने स्वयं अपने स्तर से इस मामले को दिखवाने का आश्वासन दिया है। मुकेश सिंघल ने कहा कि वह मंगलवार को अपने कुछ पदाधिकारियों के साथ पार्षद से जेल में मुलाकात करने जाएंगे। पार्षद का उत्पीड़न किसी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें