फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरभंगा-जालंधर एक्सप्रेस पलटने से बची, पहिये का प्लेट बाक्स हुआ क्षतिग्रस्त

Mon, 11 Nov 2019 08:50 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
जालंधर जा रही दरभंगा-जालंधर एक्सप्रेस रन थ्रू ट्रेन गार्ड की सूझबूझ से दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई। ट्रेन में जेनरेटर यान के पहिये का प्लेट बॉक्स टूट कर गिर गया था, इसका पता चलने पर गार्ड ने ट्रेन रुकवा दी। ट्रेन ढाई घंटे तक चकराजमल रेलवे स्टेशन के पास खड़ी रहने से यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन


ट्रेन के गार्ड अतर सिंह ने बताया कि ट्रेन के जेनरेटर यान के पिछले पहिये का प्लेट बाक्स खराब था, जो सहारनपुर में बदला जाना था। मुरादाबाद से मैकेनिक ने प्लेट बॉक्स को तार से बांध दिया था। 

ट्रेन सवेरे 5.22 मिनट बजे धामपुर क्षेत्र के चकराजमल रेलवे स्टेशन के पास पहुंची, तो बाक्स टूटकर गिर गया। इसका पता चलने पर गार्ड ने ट्रेन रुकवा दी। बाक्स टूटा होने से ट्रेन पलट भी सकती थी। यात्रियों में अफरातफरी मच गई। क्योंकि ट्रेन रन थ्रू है, जो बगैर स्टॉपेज रोकी गई थी।
विज्ञापन


मैकेनिकों ने प्लेट बाक्स फिर से बांधा और 7.45 मिनट पर धामपुर रेलवे स्टेशन तक लाए। इस दौरान दून एक्सप्रेस ट्रेन व एक मालगाड़ी करीब तीन घंटे बाधित रही। ट्रेन धामपुर स्टेशन पहुंची, तब इन दोनों गाड़ियों को आगे निकाला गया। रेलवे के यातायात निरीक्षक विजय सिंह मीणा ने बताया कि नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर तकनीकी खराबी दूर करने के बाद ट्रेन रवाना की गई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें