फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तेज बारिश से फसलों को नुकसान, किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। क्षेत्र में दो दिन से मौसम की बेरुखी जारी है। अगले दो दिनों तक मौसम खराब रहने की मौसम वैज्ञानिकों ने संभावना जताई है। सोमवार सुबह तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में बारिश हुई। इससे गेहूं, सरसों, जौ की फसलें खेतों में बिछ गई। सबसे अधिक नुकसान खेतों में कटी पड़ी सरसों की फसल को हुआ है। साथ ही गेहूं की पछेती फसल भी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

तेज हवाओं के साथ बारिश से किसानों की मुसीबत बढ़ गई है। बारिश का पानी खेतों में भर गया और तेज हवाओं के साथ गेहूं, जौ की फसलें खेतों में बिछ गई। दूसरी ओर, सरसों की फसल पूरी तरह से तैयार है। जिस कारण सरसों की फसल में नुकसान की संभावना बढ़ गई है। बारिश के चलते क्षेत्र में तापमान में गिरावट आई है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, इस बारिश ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें ला दी हैं। यदि बरसात के साथ-साथ ओलावृष्टि होती है तोेे गेहूं के साथ-साथ दलहन, सरसों और तिलहन की फसलें भी प्रभावित होंगी।
किसान अशोक सिरोही, दिनेश भामौरी, विनोद सैनी, सोनू त्यागी, राजकुमार करनावल, अशफाक जैनपुर ने बताया कि बेमौसम बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। इससे फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। इस बार आम की बागों में आम के पेड़ों में बौर अच्छा आया है। रविवार रात हुई बारिश व तेज हवा से आम का बौर झड़ गया। जिससे आम के बागों को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें