फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मवाना में 1900 क्विंटल खाद्यान्न के घोटाले की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मवाना ब्लॉक में 16 कोटेदारों पर करीब 1900 क्विंटल खाद्यान्न के घोटाले का आरोप लगाया गया है। मामला गंभीर मानते हुए डीएम दीपक मीणा ने इसकी जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं, जिलापूर्ति अधिकारी ने कोटेदारों से संपर्क कर खाद्यान्न के स्टॉक और वितरण की स्थिति पर जानकारी मांगी है।
विज्ञापन

सोमदत्त सिटी निवासी कुलदीप शर्मा सहित कुछ अन्य लोगों ने खाद्यान्न वितरण में गोलमाल की शिकायत डीएम से की है। इसमें आरोप लगाया गया है कि 5 से 9 मार्च तक जो खाद्यान्न एफसीआई के गोदाम परतापुर से चला, वह 12 मार्च तक मवाना ब्लाॅक के कोटेदारों तक नहीं पहुंचा। उन्होंने करीब 1900 क्विंटल खाद्यान्न की कालाबाजारी करने का आरोप लगाकर जांच कराने की मांग की। यह भी बताया गया कि अधिकारियों ने आननफानन में गाजियाबाद सहित अन्य जिलों से खाद्यान्न मंगाकर पूर्ति कराई।
शिकायत के मुताबिक जो ट्रक खाद्यान्न लेकर निकले, उनमें जीपीएस लगे हुए हैं। इसलिए इन वाहनों की लोकेशन और खाद्यान्न को पहुंचाने की स्थिति की पूरी पड़ताल की जाए। इस पर डीएम ने जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं, जिलापूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह का कहना है कि मामले की शिकायत आई थी। कोटेदारों से संपर्क किया जा रहा है। यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि कितना खाद्यान्न गोदाम से निकला और फिर कितना पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें