फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: शोभापुर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, हंगामा

Wed, 19 Dec 2018 02:05 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
sobhapur
विज्ञापन

मेरठ के शोभापुर में बसपा नेता के हत्यारोपित आशीष गुर्जर की हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा कि यहां एक वृद्धा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद फिर हंगामा हो गया। दलित समाज के लोगों ने गुर्जर समाज के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद है। मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मेरठ से सटे शोभापुर में एक बुर्जुग अनूसूचित जाति महिला की बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव हो गया। लोगों ने गुर्जर समाज के लोगों पर महिला की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। 

विज्ञापन

गुर्जर समाज के लोगों पर आरोप है कि आशीष गुर्जर की हत्या का बदला लेने के लिए महिला की हत्या की गई है। वहीं सूचना मिलते ही एसपी सिटी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि अभी यह खुलासा नहीं हुआ है कि महिला की मौत किस वजह से हुई। 

ताजा जानकारी के अनुसार मृतक महिला आशीष गुर्जर हत्याकांड में नामजद किए गए आरोपी मोहित की दादी है। वहीं गांव में चर्चा है कि वृद्धा की मौत प्राकृतिक तौर पर हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें