कंकरखेड़ा थाना पुलिस द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट में कहा गया कि बसपा नेता योगेश वर्मा ने दो अप्रैल को भारत बंद के दौरान मेरठ में लोक व्यवस्था भंग की थी। जिसको देखते पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा। यह भी अंदेशा जताया गया कि जेल से छूटने के बाद योगेश वर्मा दोबारा से लोक व्यवस्था भंग कर सकते हैं। यह रिपोर्ट चार मई 2018 को जिलाधिकारी कार्यालय भेजी गई। जिलाधिकारी के स्तर पर इस रिपोर्ट का अवलोकन करने के बाद आठ मई को योगेश वर्मा को रासुका में निरुद्ध करने का फैसला करते हुए इसका नोटिस बुधवार को जेल में तामील करा दिया गया।
यह लोक व्यवस्था का मामला
लोक व्यवस्था को देखते बसपा नेता योगेश वर्मा को रासुका में निरुद्ध किया गया हैं। जेल में बंद योगेश वर्मा को इस आशय का नोटिस भी तामील करा दिया है। योगेश वर्मा पर 12 मुकदमे दर्ज हैं। जिनमें चार्जशीट लग चुकी हैं। - राजेश कुमार पांडेय, एसएसपी
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/