फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 11 घंटे 10 मिनट में खरदौनी पहुंची डाक कांवड़, शिवभक्तों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
लावड़। खरदौनी गांव में हरिद्वार से गंगाजल लेकर पहुंचे डाक कांवड़ियों का ग्रामीणों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वागत किया। डाक कांवड़ 11 घंटे 10 मिनट में हरिद्वार से खरदौनी पहुंची। इस दौरान उनका मेडल और प्रतीक चिह्न देकर सम्मान किया गया।
विज्ञापन

ग्रामीण ठाकुर योगेंद्र चौहान ने बताया कि वह खुद कांवड़ लेकर हरिद्वार से पैदल गांव पहुंचे। गांव पहुंचने पर कांवड़ियों के सम्मान में भंडारे का आयोजन किया गया। विनीता चौहान अध्यक्ष बी-पैक्स मसूरी, सतेंद्र चौहान, अमरपाल चौहान, अरविंद चौहान, आयुष्मान चौहान, सतीश चौहान ने कांवड़ियों का स्वागत किया। सभी शिवभक्तों को मेडल पहनाकर और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। ग्रामीणों ने हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों के साथ शिवभक्तों का उत्साह बढ़ाया। डाक कांवड़ में शामिल शिवभक्तों ने कठिन यात्रा पूरी कर गांव पहुंचकर आस्था का परिचय दिया है। शिवभक्तों की सेवा और सम्मान करना सौभाग्य की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें