फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेयरी संचालक जब्त भैंस नहीं लाएंगे तो होगी नीलाम

विज्ञापन
विज्ञापन
डेयरी संचालक जब्त भैंस नहीं लाएंगे तो होगी नीलाम
विज्ञापन

मेरठ। नगर निगम ने बृहस्पतिवार को टीम भेजकर मकबरा डिग्गी घोसियान में डेयरियों का निरीक्षण कराया। टीम ने डेयरी संचालकों से जब्त पशुओं को गोशाला से ले जाने के लिए कहा। वहीं, ऐसा नहीं करने पर उन्हें नीलाम कर दिए जाने की चेतावनी दी। वहीं, गोशाला में मरी भैंस के मालिक ने नगर निगम के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कराने की एसएसपी से गुहार लगाई।
विज्ञापन

बीती 20 अगस्त को नगर निगम ने मकबरा डिग्गी में डेयरियों के खिलाफ अभियान चलाया था। डेयरी संचालकों ने इसका विरोध करते हुए चार दिन की मोहलत मांगी थी। इसके बाद निगम ने मोहलत देते हुए आठ पशुओं को जब्त करपरतापुर बराल गोशाला भिजवा दिया था। बताया कि वहां एक भैंस की मौत हो गई। इस पर भैंस मालिक नईम ने नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई किए जाने की एसएसपी से गुहार लगाई। वहीं, शाम को नगर निगम की टीम मकबरा पहुंची और डेयरियों का निरीक्षण किया। डेयरियों से पशु बाहर नहीं ले जाने पर कड़ी चेतावनी दी। टीम ने जब्त पशुओं को गोशाला से लाने के लिए भी कहा। स्पष्ट किया कि ऐसा नहीं करने पर पशुओं को नीलाम कर दिया जाएगा। सहायक नगर आयुक्त ब्रजपाल सिंह ने बताया कि मकबरा की डेयरियों का सर्वे करने के लिए टीम भेजी थी। जब्त पशु लाने के लिए भी डेयरी संचालकों से कहा है। इन पशुओं को डेयरियों में नहीं लाने दिया जाएगा। गोशाला में मरी भैंस के बारे में चिकित्सक का कहना है कि उसकी मौत बीमारी के चलते हुई है। डेयरियों को हर हाल में शहर से बाहर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें