फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी प्रकरण: जेल में बंद रविंद्र भाटी समेत सभी 22 आरोपी हुए रिहा, कड़ी सुरक्षा के बीच बाहर निकाले गए

Tue, 30 Sep 2025 08:35 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

Meerut News: दादरी प्रकरण में जेल भेजे गए आजाद समाज पार्टी महासचिव रविंद्र भाटी समेत सभी 22 आरोपी अब रिहा हो गए हैं। सोमवार को शेष 11 आरोपियों को भी कड़ी सुरक्षा के बीच जेल से बाहर निकाला गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए भारी बल और आरएएफ तैनात की।

विज्ञापन
सम्राट मिहिर भोज विवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के दादरी पंचायत प्रकरण में जेल में बंद आजाद समाज पार्टी के महासचिव रविंद्र भाटी समेत सभी 22 आरोपियों को रिहा कर दिया गया है। सोमवार को पत्रावली पूरी होने के बाद शेष 11 आरोपियों को भी जेल से बाहर निकाला गया।

विज्ञापन


जेल के बाहर हालात बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने इलाके को छावनी में बदल दिया। जिला जेल से लेकर जेल चुंगी और ऊर्जा भवन तक भारी पुलिस बल व आरएएफ तैनात रही। कई स्थानों पर बैरीकेडिंग कर वाहनों को रोका गया और गुर्जर समाज के लोगों को जेल के पास जुटने से रोका गया।

 यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 30 सितम्बर को आपके शहर में क्या हुआ
विज्ञापन

 

दरअसल, दौराला थाना क्षेत्र के दादरी गांव में 21 सितंबर को सम्राट मिहिर भोज बोर्ड को लेकर गुर्जर समाज ने पंचायत बुलाई थी। पुलिस की अनुमति न मिलने पर जब लोग गांव से बाहर रोके गए तो स्थिति बिगड़ गई। भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया, जिसके बाद पुलिस ने लाठियां फटकारकर हालात काबू किए और आसपा नेता रविंद्र भाटी समेत 22 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

गुर्जर नेताओं की गिरफ्तारी के बाद समाज में नाराजगी फैल गई थी। राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर, विधायक अतुल प्रधान, लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर, सांसद चंदन चौहान और आसपा सांसद चंद्रशेखर समेत कई नेताओं ने जेल में बंद आरोपियों से मुलाकात की थी।
विज्ञापन

शुक्रवार, 26 सितंबर को कोर्ट ने सभी 22 आरोपियों को जमानत दे दी थी। उसी दिन 11 आरोपियों को रिहा कर दिया गया था, जबकि शेष 11 की रिहाई सोमवार को कागजात पूरे होने के बाद संभव हो सकी। पुलिस ने किसी भी तरह की भीड़ या विरोध से बचने के लिए आरोपियों को अलग-अलग निजी गाड़ियों से अन्य स्थानों पर छोड़ा।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि जमानत मिलने के बाद दादरी प्रकरण के सभी 22 आरोपी जेल से बाहर आ चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें