फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कबड्डी प्रतियोगिता में दबथुवा की टीम प्रथम

विज्ञापन
गांव पसवाड़ा में कबड्डी प्रतियोगिता का फीता काटकर उद्घाटन करते सपा विधायक शाहिद मंजूर ।स्रोत :-
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

माछरा। ब्लॉक क्षेत्र के गांव पसवाड़ा में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के विधायक शाहिद मंजूर ने किया। आयोजकों की ओर से विधायक और पूर्व जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र शर्मा का पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया। विधायक ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर दबथुवा की टीम प्रथम स्थान पर रही, जिसे विधायक ने 21 हजार रुपये की इनामी राशि देकर सम्मानित किया। वहीं द्वितीय स्थान पर रही शामली की टीम को 5100 रुपये देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कबड्डी जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन युवाओं की प्रतिभा को निखारने का बेहतर माध्यम है। खेलों से युवाओं में अनुशासन, आपसी भाईचारे, मेहनत और संघर्ष की भावना विकसित होती है। इस मौके पर कमेटी सदस्य गुल्लू, शिवम, रूहेला, गोलू मलिक, लोकेंद्र मलिक, आजाद मलिक, प्रवीन शर्मा, गुरदीप सिंह, शेखर मलिक, जोन लंबरदार आदि रहे।

गांव पसवाड़ा में कबड्डी प्रतियोगिता का फीता काटकर उद्घाटन करते सपा विधायक शाहिद मंजूर ।स्रोत :-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें