फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता संजीव और सचिन गुप्ता की तलाश में दबिश, छापते थे एनसीईआरटी की फर्जी किताबें

Sun, 30 Aug 2020 12:23 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
नकली किताबें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में नकली किताब छापने के मुकदमे में वांछित भाजपा नेता संजीव गुप्ता और सचिन गुप्ता के घरों पर परतापुर पुलिस ने रात में दबिश दी। दोनों ही घर पर नहीं मिले। पुलिस ने परिवार के एक सदस्य को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


आरोपी संजीव गुप्ता कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला भाटवाड़ा में और सचिन गुप्ता परतापुर थाना क्षेत्र की सुशांत सिटी में रहता है। इंस्पेक्टर परतापुर ने बताया कि नामजद दोनों आरोपियों के घर पर दबिश दी गई थी। लेकिन दोनों ही आरोपी अपने-अपने घरों पर नहीं मिले।

यह भी पढ़ें: अपने लाल का चेहरे देख बेहोश हुई मां, रो-रोकर बुरा हाल, शहीद की अंतिम यात्रा में लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं हिरासत में लिए गए परिवार के सदस्य से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की तलाश में एसटीएफ भी लगी है। दोनों आरोपियों का न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट मांगा गया है, जिसकी सुनवाई सोमवार को होनी है। एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें