फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video Viral : युवक को चप्पलों से पीटने वाला दबंग साहूकार गिरफ्तार

Thu, 23 Nov 2017 08:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
दबंग साहूकार गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एक युवक को बंधक बनाकर चप्पलों से पीटने वाला दबंग साहूकार गिरफ्तार कर लिया गया। बेटी की शादी के लिए लिया कर्ज एक पिता के लिए जी का जंजाल बन गया। साहूकार ने युवक को मुर्गा बनाकर पीटा था। मामले का वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने पीड़ित की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी साहूकार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


मिट्टी के बर्तन बनाकर परिवार की गुजर-बसर करने वाले शाहपुर के गांव पलड़ा निवासी संजीव पुत्र नकली सिंह ने बेटी के हाथ पीले करने के लिए दो वर्ष पहले दबंग साहूकार से 50 हजार का कर्ज लिया था। कर्ज पर साहूकार ने अपने तरीके से ब्याज लगाया और रकम बढ़कर एक लाख 20 हजार हो गई। नोटबंदी और रोजगार में आए घाटे की वजह से संजीव तय समय पर रुपये नहीं दे सका। उसने साहूकार से हाथ जोड़कर कर्ज लौटाने का वक्त मांगा। 50 हजार के कर्ज के बदले दोगुना से ज्यादा रकम की मांग से वह मानसिक रूप से परेशान हो गया। मौअज्जिज लोगों ने 75 हजार में समझौता करा दिया था। इधर-उधर कर रकम जुटाकर पीड़ित ने साहूकार को दे दी। पीड़ित संजीव के अनुसार दो माह पहले उसे फिर रुपये की जरूरत पड़ी। उसने दो हजार रुपये साहूकार से उधार लिए थे। रुपये लौटाने गया तो साहूकार ने उसे बताया कि 37 हजार का बकाया है।

वीडियो : VIDEO: सिर्फ पांच हजार रुपये के लिए साहूकार ने की सारी हदें पार
Trending Videos
विज्ञापन

कार्यालय में ले जाकर बंधक बनाया

युवक को पीटता दबंग साहूकार - फोटो : अमर उजाला
रकम के लिए उस पर दबाव बनाया गया। दो दिन पहले संजीव अपने गांव से शाहपुर कसबे में आ रहा था। आरोप है कि गढ़ी बहादुरपुर निवासी साहूकार रणतेज उर्फ काला पुत्र हरपाल ने उसे रिक्शा से खींच लिया और अपने कार्यालय में ले जाकर बंधक बनाया। इसके बाद उसकी चप्पलों से खूब पिटाई की। इस दौरान साहूकार के किसी साथी ने उसकी पिटाई का वीडियो भी बना लिया। यह वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिस पर पुलिस प्रशासन हरकत में आया। शाहपुर पुलिस ने बुधवार को पीड़ित की ओर से रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी साहूकार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पढ़ें : दबंग साहूकार ने इंसानियत को किया शर्मसार, युवक को मुर्गा बनाकर चप्पलों से पीटा

गैंगस्टर और साहूकार एक्ट में होगी कार्रवाई
एसपी देहात अजय सहदेव ने बताया कि शाहपुर में साहूकार द्वारा ग्रामीण को बंधक बना कर चप्पलों से पिटाई करने का वीडियो वायरल हुआ। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित की ओर से मुकदमा दर्ज करके आरोपी साहूकार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शाहपुर पुलिस को आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और साहूकार एक्ट के तहत भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें