मुजफ्फरनगर में बुधवार देर रात एक युवक पर हमला कर उसकी अंगुलियां काटकर उससे अंगूठियां लूट लीं। सनसनीखेज वारदात से इलाके में सनसनी मच गई। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किदवई नगर निवासी फईम अहमद फलों का आढ़ती है। बुधवार देर रात वह ईदगाह चौपले के पास अपनी दुकान पर बैठकर कुछ हिसाब कर रहा था। आरोप है कि इस दौरान प्रेमपुरी निवासी इरशाद साथियों के साथ पहुंचा और फईम से मारपीट की।