फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather : ताउते के बाद अब पश्चिमी यूपी में असर दिखाएगा चक्रवाती तूफान यास, इस बार जल्दी दस्तक देगा मानसून

Sun, 23 May 2021 05:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

 मौसम विशेषज्ञों के अनुसार चक्रवाती तूफान यास का असर भी पश्चिमी यूपी तक पहुंचेगा वहीं इस बार मानसून जल्द ही दस्तक देगा।
विज्ञापन
मौसम समाचार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम का मिजाज फिर गर्म होने लगा है। रविवार को मौसम में गर्मी का असर साफ दिखाई दिया वहीं शाम होते होते मौसम में नमी आ गई। धूम मद्यम पड़ गई और तेज हवाएं चलीं। दो दिन बारिश से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो, ताउते के बाद अब बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहा चक्रवात तूफान यास उत्तर प्रदेश का मौसम बदलेगा। आने वाले 24 से 48 घंटों में यूपी में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। मई के इस तरह से बदलते मौसम को देखते हुए मौसम वैज्ञानिक कयास लगा रहे हैं कि इस बार मानसून जल्द आएगा।

लखनऊ स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि वैसे तो भारत में मानसून पहली जून को केरल के रास्ते आता है मगर इस बार चक्रवातीय तूफान और अन्य सहयोगी मौसमी हालात के मद्देनजर केरल में 29 या 30 मई को मानसून आ सकता है।
विज्ञापन


मेरठ में मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि तापमान में वृद्धि हुई है। धीरे-धीरे तापमान बढ़ेगा और मौसम में भी बदलाव दिखाई देगा। चक्रवाती तूफान का असर धीरे-धीरे वेस्ट यूपी से खत्म हो रहा है, इसके अलावा मानसून भी अपनी रफ्तार से बढ़ रहा है।

बारिश से साफ नजर आई शहर की हवा
बारिश के बाद से मेरठ शहर समेत आसपास के जिलों की हवा पूरी तरह से शुद्ध हो गई है। एयर क्वालिटी इंडेक्स का स्तर 100 से नीचे चल रहा है। शनिवार को भी मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 81 रहा, बागपत का 60, गाजियाबाद का 85 और मुजफ्फरनगर का एक्यूआई 103 दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें