फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पुलिस सीसीटीवी फुटेज कर रही चेक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में शॉप्रिक्स मॉल के सामने सोमवार सुबह पांच बजे किसी वाहन ने काम पर जा रहे साइकिल सवार (43) विकास को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद वाहन कई मीटर तक साइकिल सवार को घसीटता हुआ ले गया। हादसे के बाद साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।
विज्ञापन

टीपी नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरम कॉलोनी निवासी विकास बिजली बंबा बाईपास पर एक फैक्टरी में काम करते थे। सोमवार सुबह वह साइकिल से कम पर जा रहे थे। वह शॉप्रिक्स मॉल के सामने पहुंचे। इसी बीच रफ्तार किसी वाहन ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद साइकिल सवार सड़क पर जा गिरे। आरोपी चालक ने उन्हें कुचल दिया। आरोपी चालक कई मीटर तक साइकिल सवार को घसीटता हुआ ले गया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के बाद सड़क पर जाम के हालात बन गए। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक की तलाश में अभियान चलाया। लेकिन जानकारी नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं जाम खुलवा कर राहगीरों को आगे के लिए रवाना किया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस से गुहार लगाई। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना का कहना है कि मामले को लेकर तहरीर नहीं आई है। मगर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी वाहन चालक की तलाश कर रही है। जल्द आरोपी चालक को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें