फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: साइबर अपराधियों ने दो लोगों से ठगे दो लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। साइबर अपराधियों ने नगर के दो लोगों को क्रेडिट कार्ड खराब बताकर व आनलाइन टास्क देकर अपने झांसे में ले लिया। दोनों से दो लाख रुपये ठग लिए। पीड़ितों ने थाने में मुकदमे दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोहल्ला लद्धावाला निवासी फिरोज ने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि उसके पास कुछ दिन पहले एक व्यक्ति की मोबाइल पर काल आई। उसने खुद को एसबीआई से बताया था। उनसे कहा था कि उनका क्रेडिट कार्ड खराब हो गया है। वह चल नहीं रहा है। इसलिए उसे ब्लाक करा लेे। अन्यथा दस हजार रुपये जुर्माना लगेगा। इसके बाद मोबाइल हैक कर कई बार में एक लाख से ज्यादा रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
इसके अलावा सरवट निवासी जावेद ने सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया कि एक व्यक्ति ने आनलाइन टास्क देकर मोटा मुनाफा कमाने का आफर दिया था। उसे वेबसाइट की रेटिंग का काम दिया गया। उससे अलग अलग खातों में कई बार में 98 हजार रुपये जमा करा लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें