फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: साइबर अपराधियों ने महिला से 45 हजार रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन खरीदारी के दौरान आरोपियों के जाल में फंसी महिला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। साइबर अपराधियों ने महिला से 45 हजार रुपये ठग लिए। ऑनलाइन खरीदारी के दौरान महिला आरोपियों के जाल में फंस गई। सदर बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सदर बाजार निवासी रीमा ने थाने में की शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले ऑनलाइन सामान ऑर्डर किया था।
उनके अनुसार 12 सितंबर की शाम करीब साढ़े चार बजे उनके पास कॉल आई। कॉलर ने कहा कि पार्सल की डिलीवरी के लिए ओटीपी बनाना होगा और कुछ रकम जमा करानी होगी। बाद में यह रकम रिफंड हो जाएगी। रीमा ने रकम जमा कराने से मना कर दिया। ऑर्डर कैंसिल कर अपने रुपये वापस मांगे। रुपये वापस करने का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने उनके खाते से 45,427 रुपये ट्रांसफर करा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठगी का पता चलने पर रीमा ने कॉल काट दी और हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि जांच कराई जा रही है। आरोपियों के बैंक खातों की जानकारी के लिए बैंकों से संपर्क किया गया है। रकम फ्रीज कराने के लिए भी रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें