फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाकियू संघर्ष के कार्यकर्ताओं ने पावर हाउस पर प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। भारतीय किसान यूनियन संघर्ष के प्रदेश अध्यक्ष पवन गुर्जर और जिला अध्यक्ष अंकित पहलवान के नेतृत्व में किसानों ने अहमदपुरी में स्थित पावर हाउस पर प्रदर्शन किया। पवन गुर्जर ने बताया कि पावर हाउस के निर्माण में गांव की कई सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। इन सड़कों के निर्माण की जिम्मेदारी पावर हाउस की है, लेकिन इसके बावजूद सड़क का निर्माण नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

इस दौरान रोहित प्रधान ने बताया कि जिस समय पावर हाउस के लिए जमीन ली गई थी, उस समय किसानों के परिवारों में एक-एक सदस्य को नौकरी दिए जाने बात कही गई थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। धरने की जानकारी मिलने पर मवाना तहसीलदार राहुल मलिक और किला थाना प्रभारी विनय कुमार राय पहुंचे। उन्होंने किसानों से वार्ता की और एक बैठक पावर हाउस के अधिकारियों के साथ करने की बातचीत करने की बात कही। इस दौरान सुनील धामा, ललित, बब्लू, यशपाल भाटी, अंकित, दिनेश पंडित, हरीश, सुबोध आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें