फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को जेल भिजवाने की धमकी देकर 2.46 लाख रुपये की साइबर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। साइबर अपराधियों ने महिला को जेल भिजवाने की धमकी देकर साइबर अपराधियों ने 2.46 लाख रुपये ठग लिए। यह रकम महिला ने बीमार ससुर के इलाज के लिए रखी थी। आरोप है कि साइबर क्राइम थाने में शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र निवासी महिला रेशु त्यागी ने बृहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायती पत्र दिया। इसमें बताया कि 22 जुलाई को उनके व्हाट्सएप पर आभूषण खरीदारी का एक लिंक आया था। लिंक पर क्लिक कर उसने आभूषणों की कीमत पूछी। साइबर अपराधियों ने इसकी कीमत 21 हजार रुपये बताई और कहा कि यह सामान लंदन से आएगा। महिला ने उनके बताए खाते में 21 हजार रुपये डाल दिए। आरोप है कि उनके पास आभूषण नहीं भेजे गए। साइबर अपराधियों ने व्हाट्सएप पर मेसेज भेजकर उसे बताया कि हमारे एजेंट को एयरपोर्ट पर पकड़ लिया गया। वह जेल में बंद है।
धमकी दी गई कि 55 हजार रुपये नहीं दिए तो तुम्हें में भी घर से उठवाकर जेल भिजवा देंगे। उसे जेल के फोटो भेजकर डराया गया। भयभीत महिला ने उनके खाते में 55 हजार रुपये डाल दिए। इसके बाद आरोपियों ने उसे 1.70 लाख रुपये भेजने पर सारी रकम लौटाने का झांसा दिया। महिला ने खाते में 1.70 लाख रुपये डाल दिए। इसके बाद उसने अपने रुपये वापस करने को कहा तो आरोपियों ने अपने नंबर बंद कर लिए। कुछ समय बाद आरोपियों के फिर से फोन आने लगे और उससे 20 हजार रुपये की मांग की गई। एसपी क्राइम अवनीश कुमार का कहना है की तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें