फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: डिजिटल अरेस्ट का जाल, CBI अधिकारी बन ठगे 1.41 करोड़, आतंकी केस की धमकी देकर 9.2 लाख भी उड़ाए

Tue, 07 Apr 2026 04:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में साइबर ठगों ने CBI अधिकारी बनकर मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी देकर दंपती से 1.41 करोड़ रुपये ठग लिए। वहीं एक अन्य मामले में आतंकी केस का डर दिखाकर 9.2 लाख रुपये की ठगी की गई।

विज्ञापन
डिजिटल अरेस्ट। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर ठगों ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी देकर नंद विहार निवासी राधाकृष्ण व उनकी पत्नी शिवदेवी को डिजिटल अरेस्ट कर 1.41 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर पीड़ित को इतना डरा दिया कि उन्होंने कई किश्तों में अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कर दी। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। रविवार को साइबर थाने पर प्राथमिकी दर्ज की गई।

विज्ञापन


कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के नंद विहार निवासी राधाकृष्ण ने रविवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि 14 दिसंबर 2025 में उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया। साइबर आरोपी ने कहा कि उनके आधार कार्ड से नरेश गोयल के नाम से एक युवक ने केनरा बैंक दिल्ली में खाता खोला है, जिसमें करोड़ों की मनी लॉन्ड्रिंग हो रही है।

यह भी पढ़ें: Meerut: सेंट्रल मार्केट पर सियासत तेज, अतुल प्रधान बोले-सांसद गोविल को बुलाओ, असली फिल्म तो यहां चल रही है

विज्ञापन

आरोपी ने उन्हें तुरंत सहयोग करने और जांच में शामिल होने के नाम पर वीडियो कॉल भी की। ठगों ने गिरफ्तारी और जेल भेजने का डर दिखाकर पीड़ित से गोपनीयता बनाए रखने को कहा और एक फर्जी एप्लिकेशन भरवाई। इसके बाद आरोपियों ने 1.41 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर करा लिए।

मामले की किसी को भी जानकारी देने पर आरोपियों ने पूरे परिवार पर कार्रवाई की धमकी दी। आरोपियों ने उनकी पत्नी शिवदेवी के खाते की जानकारी लेकर 5.16 लाख रुपये निकाल लिए। एसपी क्राइम अवनीश कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

 

आतंकी केस में फंसाने की धमकी देकर 9.2 लाख ठगे
साइबर ठगों ने दौराला निवासी देवेंद्र कुमार शर्मा को आतंकवादी केस में फंसाने की धमकी देकर 9.20 लाख रुपये ठग लिए। साइबर आरोपियों ने खुद को मेरठ कमिश्नरी से बताया। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।

दौराला कसबे की शक्ति कॉलोनी निवासी देवेंद्र कुमार शर्मा ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि करीब 18 मार्च को उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को मेरठ कमिश्नरी का अधिकारी बताते हुए कहा कि कुछ आतंकवादियों को पकड़ा गया है, जिनके पास उनके दस्तावेज मिले हैं। 
विज्ञापन

आरोपी ने कहा कि उनके नाम से आईसीआईसीआई बैंक में खाता खुला है, जिसमें रुपये का लेन-देन हुआ है। ठगों ने पीड़ित को डराते हुए कहा कि उनके खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज होने वाला है और उन्हें जेल भेजा जा सकता है। इस धमकी से घबराकर पीड़ित ठगों के झांसे में आ गया। आरोपियों ने उनसे बैंक डिटेल्स लेकर अलग-अलग खातों में 9.20 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। एसपी क्राइम अवनीश कुमार का कहना है कि एक टीम आरोपियों की पहचान में जुट गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें