फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ की फेसबुक आईडी हैक, परिचितों से खाते में डलवाए 30 हजार, ऐसे सामने आई सच्चाई

Tue, 26 May 2020 11:16 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फेसबुक सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में सीएमओ डॉ. राजकुमार की फेसबुक आईडी साइबर अपराधियों ने हैक कर ली। हैकर्स ने सीएमओ के परिचितों को मैसेज करके रुपये भी मांगे। दो व्यक्तियों ने बताए गए बैंक खाते में 15-15 हजार रुपये भी डाल दिए। शक होने पर कुछ परिचितों ने सीएमओ को फोन किया तो फेसबुक आईडी हैक का पता चला।  

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह साइबर अपराधियों ने सीएमओ की फेसबुक आईडी हैक कर ली। इसके बाद उनके परिचितों व दोस्तों को फेसबुक मैसेंजर में मैसेज भेजे। कहा गया कि कुछ रुपयों की जरूरत है। बहुत ही अर्जेंट है। एक व्यक्ति ने परिवार में प्रॉब्लम बताई। यह भी कहा गया कि बाद में पैसे लौटा दिए जाएंगे। किसी से 10 तो किसी से 15 हजार और 20 हजार रुपये तक मांगे गए। नोएडा के एक परिचित सहित दो लोगों ने बताए गए खाते में 15-15 हजार रुपये डाल दिए। मेरठ के एक व्यक्ति को शक हुआ। उन्हें लगा कि सीएमओ उनसे 15 हजार रुपये क्यों मांगेंगे। उन्होंने सीएमओ को कॉल की। इसके बाद सारी सच्चाई सामने आई। 

यह भी पढ़ें: मेरठ में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, आज फिर मिले 10 नए केस, 386 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या
विज्ञापन


फेसबुक आईडी हैक होने का पता लगने पर सीएमओ ने फेसबुक आईडी पर एक पोस्ट लिखकर आईडी हैक होने और रुपये ट्रांसफर नहीं करने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने एसएसपी अजय साहनी और जिला प्रशासन के अधिकारियों को बताया। एसएसपी ने साइबर क्राइम सेल को जांच करने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन


इससे पहले भी पूर्व एडीएम सिटी मुकेश चंद्र व कई पुलिसकर्मियों की फेसबुक आईडी हैक करके उनके परिचितों से रुपये मांगे गए हैं। एसपी क्राइम का सीयूजी नंबर भी हैक कर लिया गया था। एसपी क्राइम राम अर्ज का कहना है कि साइबर सेल जांच कर रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें