फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मैडम को महंगी पड़ी डिजाइनर साड़ी, साइबर ठगों ने एक झटके में उड़ाए डेढ़ लाख, ऑनलाइन की थी शॉपिंग

Fri, 12 Jan 2024 04:27 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : मेरठ में एक महिला को ऑनलाइन शॉपिंग करना महंगा पड़ गया। महिला ने डिजाइनर साड़ी मंगवाई जो खराब निकली। इसके बाद वापस करने की प्रक्रिया के दौरान साइबर ठगों ने तीन खातों से डेढ़ लाख रुपये उड़ा दिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑनलाइन खरीदी डिजाइनर साड़ी खराब निकलने पर वापस करने की प्रक्रिया के दौरान महिला के तीन बैंक खातों से करीब डेढ़ लाख रुपये साइबर ठगों ने उड़ा दिए। महिला ने नौचंदी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच में जुट गई है।

 

मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र में सूरजकुंड रोड फूलबाग कॉलोनी निवासी शशिबाला पत्नी उदयवीर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले एक डिजाइनर साड़ी ऑनलाइन खरीदी थी। उन्होंने साड़ी खोलकर देखी तो वह कई जगह से खराब थी।

विज्ञापन

इसके लिए उन्होंने कंपनी के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करके साड़ी वापस करने के लिए रिपोर्ट की। कस्टमर केयर कर्मचारी ने उनसे एक एप डाउनलोड कराई। इसके बाद उनके तीन बैंक खातों से तीन बार में करीब डेढ़ लाख रुपये निकल गए। पीड़िता ने अपने बैंक खाते और डेबिट कार्ड तत्काल बंद करा दिए। एसएसपी से मामले की शिकायत की है।

यह भी पढ़ें: STF की पूछताछ में बड़े खुलासे: तहसीम ने उगला हर वो राज; जिसे सुन उड़े अफसरों के होश, जानें-क्या है पाक कनेक्शन
विज्ञापन

साइबर ठगों के बैंक खाता नंबरों के आधार पर पुलिस ने तूफान मियां निवासी बांकुरा पश्चिम बंगाल, जीवन डहरी निवासी गिरिडीह झारखंड, इब्राहिम जकारिया शेख नई मुंबई महाराष्ट्र और महेश कैथावत निवासी रंगारेड्डी तेलंगाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

यह भी पढ़ें: बुझ गए पांच घरों के चिराग: हादसों में टूट गईं दोस्तों की सांसें, गांवों में छाया मातम, बच्चों से छिन गए पिता
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें