फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime: गूगल पर तलाश किया बैंक का कस्टमर केयर नंबर, सूबेदार के खाते से उड़ाए 5.35 लाख

Tue, 29 Apr 2025 05:16 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में सूबेदार के गूगल पर कस्टमर केयर नंबर सर्च करते ही वह साइबर अपराधियों के चंगुल में फंस गया। सूबेदार के खाते से साइबर ठगों ने 5.35 लाख ठग लिए। सूबेदार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में साइबर ठगों ने सेना के सूबेदार अजीत सिंह का बैंक खाता ट्रांसफर करने का झांसा देकर 5.35 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने गूगल पर बैंक का कस्टमर केयर नंबर तलाश किया था और साइबर अपराधियों के चंगुल में फंस गया। लालकुर्ती थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर पीड़ित ने रकम वापस दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन


सेना की मीडियम रेजीमेंट में अजीत सिंह सूबेदार के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि 11 सितंबर 2024 को उन्होंने अपना बैंक खाता झांसी से बडगांव (सहारनपुर) ट्रांसफर कराने के लिए गूगल पर कस्टमर केयर नंबर सर्च किया था। वहां मिले नंबर पर कॉल की तो आकाश वर्मा नाम के व्यक्ति से बात हुई।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 29 अप्रैल को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

उसने खुद को असिस्टेंट मैनेजर बताया। उसने खाता ट्रांसफर करने के लिए उनके मोबाइल में जोहो एप डाउनलोड कराकर उनकी स्क्रीन शेयर करा ली। इसके बाद बैंक का एप खुलवाकर उनके अकाउंट की डिटेल ले ली।

इसके बाद आरोपी ने कहा कि खाता ट्रांसफर की रिक्वेस्ट उसने डाल दी है। अब कल सुबह 11 बजे मुझे कॉल करना। अगले दिन सुबह करीब सवा नौ बजे आरोपी का खुद उनके पास फोन आया और उसने खाता ट्रांसफर करने के लिए कहा।

इसके बाद उसने चार ट्रांजेक्शन में उनके खाते से 5.35 लाख रुपये निकाल लिए। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को तलाश किया जा रहा है। उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें